Posts

Showing posts from February, 2019

जीवन एक राह

जीवन है एक राह सुनहरी हम जीवन के राही सुबह यदि है जन्म अगर तो रात है मृत्यु भाई कोई वस्त्र बदल कर पहने कोई नंगा रोए कोई खाए मालपुए और कोई भूखा सोए कही लगी है होड़ सबों की कोई रहे अकेला कही मिले है शाल दशाले कही ना है पत्ते केला कही पर सोए कम्बल गद्दे कही ना मिलता फूस देखो देखो फँस ना जाना लेतेलेते घूस कहीं भरा है घर घर पानी कही सुख रहा खेत देखो कैसे लोग है हम सब बिल पर मार रहे है बेंत तय कर लो निश्चय कर लो किस मंज़िल को है पाना हम सबको है इस जीवनपथ का हर एक प्रहर बिताना

गुमान

इतना गुमान भी अच्छा नहीं इतना अरमान भी अच्छा नहीं भविष्य की वाणी को बता दे इतना भगवान भी अच्छा नही