Posts

Showing posts from 2020

मंज़िल

 जिस मंज़िल की तलाश में यूँ निकल गए हम घर से  मंज़िल जब मिली तब उसकी प्यास ही नहीं रही घर के खाने के डब्बे को जो लेकर चले थे घर से  जब वक़्त आया तब वो भूख ही नहीं रही उम्मीदें थे पाले पढ़कर वापस घर को आयेंगे ये ३ साल का वक्त है यूँ ही गुज़र जाएँगे वो वक़्त तो गुजर गया हम तैयार भी हो गए पर जब वापस आने को हुआ तो वो घर की आस ही नहीं रही कब से सोच रखा था वापस घर को आऊँगा अब जब आ गया हूँ तब जाना मेरी इस घर में कोई जगह ही नहीं रही किसी दिन अपना एक आशियाना होगा जाने उस दिन इस आशियाने का क्या होगा हमने तो सबमें खुद को देखा है लेकिन कोई खुद में मुझे देखे ऐसी उम्मीद ही नहीं रही तिल तिल के जलने की जलन महसूस होती है कोई तो कहे अपना ये ज़रूरत ज़रूर होती है  थे दिल में वो अरमान जब वक़्त हमारा था  अब तो वो अरमान ही खुद की ना रही                                ---Niraj Kumar